मेरठ के एक होटल से बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। होटल में छापामारी होने पर एक नाबालिग हिन्दू युवती को एक मुस्लिम युवक के साथ पकड़ा गया है।
जानिए पूरा मामला क्या है?
मेरठ के एक होटल में हिन्दू संगठन के लोगों ने अचानक छापेमारी कर 2 लोगों को पकड़ा। ये घटना सदर बाजार के थाना क्षेत्र में स्थित होटल रंजीत की है, जहां पड़ी छापेमारी के चलते एक चौंका देने वाले मामले से पर्दा उठा।
दरअसल, पकड़े गए लोगों में से एक हिन्दू नाबालिग युवती थी और दूसरा 23 वर्ष का मुस्लिम युवक था। आरोपी की पहचान फरदीन के रूप में हुई है। युवक पर आरोप है कि उसने हिन्दू लड़की से अपनी असली पहचान छिपाकर मित्रता की और शोषण भी किया। युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, जिसके बाद बहुत बड़ा बवाल हुआ।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुँची, जहां उन्होंने कार्रवाई की और आरोपी को पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को सदर बाजार थाने ले जाया गया। नाबालिग युवती के घरवालों को इस मामले से जुड़ी जानकारी दी गई।
जानकारी प्राप्त होने पर लड़की के परिजनों ने उसके साथ हुए दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत दर्ज होने के बाद फरदीन के ऊपर धारा 64 (1)/75(2) भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम लगाई गई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
इस चौंका देने वाले मामले के सामने आने के बाद, हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही ने संगीन आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।







