Home Politics खाद की कीमत पर भड़के बीजेपी विधायक, वीडियो वायरल

खाद की कीमत पर भड़के बीजेपी विधायक, वीडियो वायरल

0

UP: लखीमपुर खीरी के जिले की धौरहरा सीट से बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। बता दें कि ये वीडियो बी-पैक्स खगियापुर समिति का है, जो खरवहिया बाजार में स्थित है।

खाद का दाम पूछते ही भड़के विधायक

दरअसल बी-पैक्स खगियापुर समिति के बाहर खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी, जिसे देखकर विनोद शंकर अवस्थी ने अपनी गाड़ी रोक ली। उन्होंने लोगों से खाद की कीमत के बारे में पूछताछ की। जब किसानों ने खाद की कीमत 280 रुपये बताई तो अचानक से बीजेपी विधायक अपनी गाड़ी के फुटरेस्ट पर खड़े हो गए।

वे किसानों से कहने लगे कि, “जितने का खाद लिया हो उतना बताना।” उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को खूब ललकारा और बोला कि वो रूलिंग पार्टी के विधायक हैं, पेड़ सूख जाएगा अगर वो देख लेंगे तो और नौकरी चली जाएगी, गरीब ने वोट दिया है। वे बोले कि वो किसी बड़े आदमी के गुलाम नहीं हैं।

अधिकारियों पर कार्रवाई की दी चेतावनी

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, वो उससे पिटवा के अंदर करवा देंगे।बता दें कि विधायक ने इसके बाद वहीं से एआर कोऑपरेटिव को फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा था, जिसकी वजह से वो बहुत निराश हुए। दरअसल ये वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here