Home Uncategorized यूपी: लखनऊ में कांवड़ियों का प्रदर्शन, मोहन रोड जाम; चांदी का आवरण...

यूपी: लखनऊ में कांवड़ियों का प्रदर्शन, मोहन रोड जाम; चांदी का आवरण हटाने की मांग

0

यूपी: लखनऊ में कांवड़ियों ने अपनी मांग पूरी करवाने के लिए रोड पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है । इस प्रदर्शन के चलते मोहन रोड पर यातायात बाधित हो गया है। इस वजह से रोड जाम है और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

मामले से जुड़ी जानकारी

दरअसल बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए परियर गंगा घाट से निकली हुई नंगे पाँव कांवड़ यात्रा बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्थित मोहन रोड पर पहुंची। बता दें कि लगभग 3500 कांवड़िए बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने आए, जिसे पहले उनकी कुछ मांगें हैं।

कांवड़िए शिवलिंग पर लगे हुए चांदी के आवरण को हटवाने की अनुमति चाहते हैं, जिससे वो सीधा शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकें।

अपनी की गई मांग को पूरा करवाने के लिए कांवड़ियों ने मोहन रोड पर बैठकर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया और रोड को जाम कर दिया। रोड जाम हो जाने पर भारी जाम लग गया, यहाँ तक कि जाम का सामना एम्बुलेंस और कई जरूरी वाहनों को भी करना पड़ा।

 जानिए कांवड़ियों का क्या कहना है

कांवड़ियों कहते हैं कि वो परियर गंगा घाट से नंगे पाँव गंगाजल लेकर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर जा रहे हैं। वो चाहते हैं कि जब वो शिवलिंग का जलाभिषेक करें तो उस वक्त शिवलिंग पर लगा हुआ चांदी का आवरण हटा दिया जाए, जिससे आए हुए दर्शन करते हुए सीधा शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकें।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

इसकी सूचना मिलने पर एसीपी काकोरी शकील अहमद के साथ काकोरी और पारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की कि वो रोड से हट जाएँ, पर वो अपनी मांग पर अड़े रहे।

रोड जाम होने की वजह से बहुत वाहनों को तकलीफ झेलनी पड़ी, जिसमें एम्बुलेंस और कई जरूरी वाहन भी मौजूद थे। इस कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here