लखनऊ – बीजेपी के भीतर नेतृत्व को लेकर असहजता के संकेत |

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के हालिया पोस्टर ने पार्टी के अंदर चल रही नेतृत्व संबंधी चर्चाओं को एक बार फिर हवा दे दी है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तस्वीरें तो शामिल हैं, लेकिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तस्वीर नदारद है।

राजनीतिक गलियारों में इस अनुपस्थिति को महज संयोग मानने के बजाय इसे पार्टी के भीतर मौजूद असहजता और मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि बीजेपी के कुछ नेताओं को नितिन नबीन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उभार स्वीकार नहीं हो पा रहा है और वे उन्हें पूर्ण राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देखने के लिए तैयार नहीं हैं।

हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन एक वरिष्ठ नेता साथ साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पोस्टर से कार्यकारी अध्यक्ष की तस्वीर का गायब होना कई सवाल खड़े करता है। यह घटनाक्रम संकेत देता है कि बीजेपी के अंदर नेतृत्व को लेकर एकरूपता अभी पूरी तरह स्थापित नहीं हो पाई है और आने वाले समय में यह मुद्दा और चर्चा में रह सकता है।







