Home Government बड़ा झटका : यूपी में नया बिजली कनेक्शन फिर होगा महंगा, अब...

बड़ा झटका : यूपी में नया बिजली कनेक्शन फिर होगा महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

0

संपादक –

दीपावली से पहले बिजली विभाग प्रदेशवासियों को लगातार झटके दे रहा है। पावर कारपोरेशन ने पहले नए बिजली कनेक्शन की दरें छह गुना बढ़ा दीं। इससे भी मन नहीं भरा तो फिर एक तगड़ा झटका देने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की लागत 8000 रुपये से अधिक बताई है। अब घाटे का हवाला देकर विद्युत नियामक आयोग को संशोधित स्मार्ट प्रीपेड मीटर दरों के साथ कॉस्ट डेटा बुक को अपडेट करने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन लगभग 9 हजार रुपये हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here