Home Crime पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज !

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज !

0

लखनऊ –  सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर स्वास्तिका सिटी में 20 फुट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण और दीवार बनाने का आरोप है। जौनपुर ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और उनके सरकारी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

यह विवाद स्वास्तिका सिटी में 20 फुट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण और दीवार निर्माण को लेकर उत्पन्न हुआ, जहां धनंजय सिंह रहते हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

 

एफआईआर में 11 गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह को भी हटा दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच तेज कर दी है !

 

 

 

इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है।

 

 

जौनपुर के पूर्व संसद है धनंजय सिंह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here