Home Uncategorized Raebareli: आसमान से बरसी आफत! डीह के रोखा गांव में आकाशीय बिजली...

Raebareli: आसमान से बरसी आफत! डीह के रोखा गांव में आकाशीय बिजली का कहर, एक की मौत

0

Raebareli: डीह थाना क्षेत्र के पूरे काली मजरे रोखा गांव में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार, पूरे काली मजरे रोखा निवासी भोला सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। वह डीह रजबहा के समीप पहुंचा ही था कि अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गरज और चमक के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से भोला उसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना भोला के परिजनों को दी। खबर मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

अचानक हुए इस हादसे से परिवार के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बारिश और खराब मौसम के दौरान लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने और आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here