Home Crime UP: गोमती नगर में डबल मर्डर और सुसाइड की पूरी कहानी, पोस्टमार्टम...

UP: गोमती नगर में डबल मर्डर और सुसाइड की पूरी कहानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0

UP: गोमती नगर लखनऊ में 20 अगस्त को एक हड़कंप मचाने देने वाली घटना सामने आई। बता दें कि हादसे में एक पति  ने पहले अपनी पत्नी की जान ली और फिर अपनी बहन को भी मार डाला। इसके पश्चात उसने सुसाइड कर लिया। इस मामले की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हुए खुलासों ने सबको चौंका कर रख दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया 

दरअसल, हादसे के बाद, शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें हुए खुलासों ने बेहद चौंका कर रख दिया है। आई गई रिपोर्ट के मुताबिक, मानस की पत्नी, दिव्या और मानस की बहन तूलिका की सर में लगी हुई गोली उनके सर में ही रह गई।  दूसरी तरफ मानस के सर में लगी हुई गोली आर-पार हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या के मुँह और सर पर 6 चोटों के निशान थे।

शुरुआती जांच के मुताबिक, इस दुखद हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, जिसके पीछे की वजह पारिवारिक कलह एवं वित्तीय विवाद बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, 18 अगस्त को पारिवारिक न्यायालय में  सुनवाई थी। बता दें कि ये सुनवाई तालक के मामले से जुड़ी हुई थी, जिसके दौरान मानस और दिव्या के बीच एलिमनी की बात को लेकर बहस छिड़ गई।

जानिए पुलिस की जांच में क्या सामने आया 

पुलिस की जांच के बीच एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। दरअसल, मानस और दिव्या के रिश्ते में काफी खटास आ गई थी। इसके पीछे की वजह गर्भपात बताई जा रही है। इस वजह से पति-पत्नी बेहद उदास रहने लगे थे।

बता दें कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए मानस ने दो असले खरीदे थे। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि 18 अगस्त को पारिवारिक न्यायालय में आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिस वजह से मानस ने इतने बड़े कांड को अंजाम दिया।

मामला क्या था?

दरअसल गुरुवार की दोपहर में दिन दहाड़े एक ख़ौफ़नाक हादसा हुआ। बता दें कि ये मामला लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र का है, जहां एक पति (मानस) ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मानस जो की एक बैंक कर्मी है, उसने अपनी पत्नी (दिव्या मिश्रा) को ICICI बैंक के बाहर बुलाया, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया। मानस ने दिव्या की दिनदहाड़े बैंक के बाहर गोली मार हत्या कर दी। मानस यहीं नहीं रुका, पत्नी की बेरहमी से हत्या कर, वो अपने किराए के घर निकल पड़ा। उसका ये घर घटनास्थल से लगभग 2 किमी की दूरी पर मौजूद था। घर पहुँचने पर मानस ने अपनी बहन की गोली मार हत्या कर दी, जिसके पश्चात उसने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here