लखनऊ में हुआ भव्य ‘Creators Meetup’.
इस ईवेंट में शहरभर के क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया।
ईवेंट की जानकारी
दरअसल, लखनऊ में रविवार को “क्रिएटर्स मीटअप” का आयोजन कराया गया। ये ईवेंट लखनऊ के लिली विलाज़ होटल में आयोजित करवाया गया। इसमें लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में ‘India’s Got Latent’ के विनर युवराज गुप्ता की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का आयोजन लिली विलाज़ होटल के मालिक दमन सिंह सेठी और उनके सहयोगी साहिल सिंह सचदेवा एवं प्रफुल्ल साहू के संयुक्त प्रयास से किया गया।
तीनों आयोजकों ने क्रिएटर कम्युनिटी को एक मंच प्रदान करने और शहर के उभरते व अनुभवी क्रिएटर्स के बीच बेहतर संवाद और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की।
क्रिएटर्स ने साझा किए अनुभव
ईवेंट के दौरान क्रिएटर्स ने कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया और डिजिटल इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में नए क्रिएटर्स को अनुभवी क्रिएटर्स से जुड़ने और इंडस्ट्री में नए अवसरों को समझने का मंच भी मिला।
क्रिएटर कम्युनिटी को एकजुट करने की पहल
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन लखनऊ की तेजी से बढ़ रही क्रिएटर कम्युनिटी को एकजुट करने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।




