लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव से पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
संजय प्रसाद को मिली बड़ी पदोन्नति
1995 बैच के आईएएस अधिकारी को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव बनाया गया। गृह और सूचना जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय प्रसाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं।

आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे प्रभावशाली नौकरशाहों में गिना जाता है। वे वर्तमान में गृह और सूचना जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और मुख्यमंत्री के करीबी एवं भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं।







