लखनऊ– उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।


लखनऊ के लालबाग में इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खार्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, रिंकू मध्य मंडल महामंत्री अंकित गुप्ता, महामंत्री अमर सोनकर सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे

इस दौरान कल्याण सिंह के जीवन, उनके योगदान और उनके आदर्शों पर चर्चा की गई। उन्हें हिंदुत्व के पुरोधा और एक कुशल शासक के रूप में याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कल्याण सिंह के पदचिन्हों पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया







