Home Government मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गोरखपुर में शहरी बेघरों के लिए कंबल वितरण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गोरखपुर में शहरी बेघरों के लिए कंबल वितरण किया।

0

लखनऊ– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 28 दिसंबर 2025 को गोरखपुर में शहरी बेघरों के लिए कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाने के लिए संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बताया कि गोरखपुर में 480 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और 22,000 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित किए जा चुके हैं !

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद करें और शीतलहर के दौरान सावधानी बरतें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाए

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here