त्योहारों के लिए डीजीपी ने किया अलर्ट, बाजार और मल्टीप्लेक्सों में रहें विशेष सतर्क; ड्रोन से निगरानी

    0

    संपादक

    सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए यूपी डीजीपी ने अलर्ट जारी किया है।

    विस्तार

    डीजीपी  ने आगामी त्योहारों के दौरान पुलिस बल को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होंने सराफा बाजारों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने को कहा। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखने और अधिकारियों को पीएसी बल के साथ सघन फुट पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।

    DGP– छोटी से छोटी सूचनाओं को भी गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर जाकर विवाद को हल कराएं। किसी नई परंपरा की अनुमति न दी जाए। रिजर्व पुलिस कर्मियों की क्यूआरटी टीम बनाएं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, मनोरंजन स्थल, पार्क, मल्टीप्लेक्स आदि स्थानों पर जगहों पर बीडीडीएस टीम से चेकिंग कराई जाए। असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की सूची को अपडेट कर विशेष निगरानी रखी जाए। धार्मिक स्थलों के आसपास तड़के पोस्टर चेकिंग पार्टी निकाल चेकिंग करें। हॉटस्पाट व संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाए। नदियों व घाटों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। गोताखोर, जल पुलिस, बाढ़ राहत पीएसी की व्यवस्था रहे। प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूसों में त्रुटि रहित, योजनाबद्ध पुलिस प्रबंध किया जाए। किसी भी शोभायात्रा या जुलूस को बिना समुचित पुलिस प्रबंध के अनुमति न प्रदान की जाए।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here