लखनऊ– जिला अधिकारी लखनऊ विशाख जी ने शीतलहर के कारण स्कूलों के लिए विशेष आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार:
1. कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के सभी परिषदीय/प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय 08/01/2026 तक अवकाश रहेंगे।
2. कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होंगी।
3. आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

4. आदेश की प्रमाणिकता जनपद की वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर देखी जा सकती है।
इस निर्णय का उद्देश्य शीतलहर के प्रभाव से छात्रों को सुरक्षित रखना है।







