Home Government भीषण शीतलहर के बीच डीएम का रात्रिकालीन भ्रमण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित!

भीषण शीतलहर के बीच डीएम का रात्रिकालीन भ्रमण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित!

0

लखनऊ-भीषण शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी. ने रात्रिकालीन भ्रमण कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने डालीगंज तथा सीतापुर रोड–मोहिबुल्लापुर क्षेत्र का जायजा लिया और रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

जिलाधिकारी ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी रैन बसेरों में स्वच्छता बनाए रखने, कंबलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने के सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि ठंड से आमजन को राहत मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here